March 13, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम हुआ संपन्न*

 *औरैया।* ककोर स्थित तिरंगा मैदान में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगा का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि मा0 आयुक्त कानपुर मंडल कानपुर अमित गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, पुलिस अधीक्षक चारु निगम, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) महेंद्र पाल सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० सुनील कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने जनपद के अधिकारियों, कर्मचारियों, जन सामान्य व छात्र-छात्राओं के साथ योगाभ्यास किया। योग स्वयं एवं समाज के लिए थीम पर आधारित योगाभ्यास मंच के माध्यम से योग प्रशिक्षकों द्वारा कराया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षकों द्वारा योग की विभिन्न क्रियाओं / मुद्राओं से होने वाले शारीरिक/ मानसिक लाभ से अवगत कराते हुए योग क्रियाएं कराई। उक्त अवसर पर आयुक्त महोदय ने कहा कि योग क्रियाओं को अपने जीवन में अधिक से अधिक शामिल करें जिससे शारीरिक/मानसिक रोगों पर नियंत्रण हो और सभी लोग स्वस्थ जीवन जी सकें। उक्त के पूर्व मा0 आयुक्त कानपुर मण्डल कानपुर, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *