March 13, 2026

अब पीवी सिंधु की हुई इंडोनेशिया मास्टर्स से छुट्टी

सिंधू एक घंटे छह मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 21-16 16-21 19-21 से हार गयीं.हालांकि, शुरुआत सिंधु ने अच्छी की और उन्होंने पहला गेम आसानी से 21-16 से अपने नाम कर लिया, लेकिन यहां से फिर कोई गेम उनके नाम नहीं आ सका. अगले दोनों ही गेमों में जापानी खिलाड़ी जोरदार वापसी करते हुए पीवी सिंधु पर हावी रहीं. हालांकि, दोनों ही गेमों में एक समय सिंधु बराबर की टक्कर दे रही थीं, लेकिन निर्णायक पलों में सयाका ने खेल का स्तर ऊंचा करते हुए सिंधु को पछाड़ दिया. दुनिया की छठे नंबर की सिंधू का वीरवार के मैच से पहले 14वीं रैंकिंग की जापानी खिलाड़ी के खिलाफ जीत का रिकार्ड 4-2 था. 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *