समता विद्यालय में दी गई विधिक जानकारियां,किया जागरूक*
*-14 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिये किया प्रचार-प्रसार* *औरैया।* जनपद न्यायाधीश संजय कुमार के निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्वाती चन्द्रा संयोजकत्व में शनिवार को शहर के श्री रघुवर सिंह समता विद्यालय में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं को विधिक एवं सरकार द्वारा चलाईं जा रहीं जन लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया गया।
शनिवार को श्री रघुवर सिंह समता विद्यालय में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का शुभारम्भ विद्यालय के शिक्षक श्रीपाल ने किया। इसके बाद पीएलवी गु्रप लीडर लालता प्रसाद ने कार्यस्थल पर यौन शोषण सम्बंधी अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम आदि के सम्बंध में जानकारी देकर जागरूक किया। पीएलवी रविदत्त ने पाॅश एक्ट व स्थाई लोक अदालत आदि के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक किया। पीएलवी किरन चौहान ने राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ आदि की जानकारी दी। पीएलवी जुबली ने महिलाओं को निशुल्क विधिक सेवा कर अधिकार मोबाइल व टीवी के दुष्प्रभाव आदि के सम्बंध में जानकारी देकर जागरूक किया। इसके साथ ही आगामी 14 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी गई और राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया गया। शिविर में शिक्षक राघवेन्द्र सिंह, प्रीती शर्मा, राजेश शुक्ला, अनन्या, अंजली, शगुन, परी, अंशिका वर्मा, नव्या, खुशबू, आर्यन, दीपक, कृष्णा समेत विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहें।
