*तालाब का करवाया जाएगा सौंदर्यीकरण हुआ भूमि पूजन*
*अटसू,औरैया।* नगर पंचायत अटसू के श्री नगर में लगभग 40 लाख रुपयों से पूर्वा के तालाब का सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा।आज गुरुवार को मदन मोहन उपाध्याय निवासी श्री नगर अटसू के द्वारा भूमि पूजन किया गया। स्वदेश प्रकाश पोरवाल नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि लाइट फेंसिंग, सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट, समर सेविल वृक्षा रोपण और पर्यटकों को बैठने के लिए कुर्सियों आदि की व्यवस्था की जाएगी। विकास कुमार अधिशाषी अधिकारी ने मीडिया को बताया कि तालाब के सौंदर्यीकरण होने से आम जनमानस के लिए सुबह शाम टहलने के लिए उच्च व्यवस्था हो जाएगी। अवसर पर स्वदेश प्रकाश पोरवाल नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, विकास कुमार अधिशाषी अधिकारी, राम नरेश गुप्ता राजस्व निरीक्षक,धर्वेद्र शुक्ला लेखपाल,मदन मोहन उपाध्याय, विवेक मिश्रा आदि लोग मौजूद रहें।
