नैनो डीएपी द्वारा किया गया जड़ शोधन
✍️ वर्षा पाठक …..
🔴 मिर्ज़ापुर।
विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी इफको के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है इसी के क्रम में मिर्जापुर जिले में कृषक प्रभाकर मौर्य ग्राम सभा शिवपुर अदलहाट मिर्जापुर के प्लॉट पर नैनो डीएपी के द्वारा जड़ शोधन का प्रदर्शन किया गया इस अवसर पर जिले के क्षेत्रीय प्रबंधक इफको आशीष श्रीवास्तव एवं sfa इफको रितेश पांडेय उपस्थित रहे। वहीं आशीष ने बताया कि है मेरे इफको के द्वारा प्रत्येक दिन प्रदर्शन किया जा रहा है किसानों को विस्तृत जानकारी के साथ नैनो के प्रयोग से खेती करने की लिए प्रोसहित किया जाता है कि आप लोगों की खेतों की उर्वरक बना रहे तो इस के लिए आप लोग नैनो उर्वरक का प्रयोग कीजिए, साथ ही sfa रितेश पांडेय ने बताया कि अभी तक नैनो डीएपी के द्वारा जड़ शोधन लगभग 30 किसान भाइयों का किया गया है विगत वर्ष में जो ड्रोन के द्वारा मैने छिड़काव करवाया गया था उसका परिणाम बहुत ही बेहतर मिला था इस लिए इस साल किसान भाई अपने इच्छा से खुद नैनो डीएपी का प्रयोग कर रहे। बताना चाहूंगा कि शोधन के लिए नैनो डीएपी का प्रयोग 1 लीटर पानी में 5 ml मिला ले और धान के नर्सरी के जड़ को डुबोए लगभग 15 से 20 मिनट बाद खेत में रोपाई करे इसका लाभ जड़ों का विकास तेजी से करता है, और पौधों को सूखे और बीमारियों के प्रति अधिक प्रतिरोधी बनाता है.. यदि अच्छी तरीके से जड़ शोधन किया जाय तो आप दानेदार डीएपी का प्रयोग 50% तक कमी कर सकते हैं जैसे कि 1 बिस्वा में 1 किलो डालते है तो आधा किलो ही प्रयोग कर सकते हैं.।

