March 12, 2026

लेखपाल से सर्वे करा कर सभी को दिया जाएगा मुआवजा – जिलाधिकारी मिर्ज़ापुर

🔴मीरजापुर, कैलहट क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया मौके पर समाजसेवी इंजीनियर धर्मराज सिंह रहे मौजूद।

क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव के समाजसेवी इंजिनियर धर्मराज सिंह पटेल ने बताया कि जिस तरह से गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा हैं ढाब इलाके के करीब 12 गांव बाढ़ से घिरे चुके हैं,फ़सल डूब चुकी हैं, लोग नाव का सहारा लेकर आ जा रहें हैं, वही इंजिनियर धर्मराज सिंह पटेल ने बाढ़ से प्रभावित लोगों से बातचीत करते हुए बताया कि पिछले वर्ष जो कि बाढ़ से फ़सल नुकसान हुआ था उसका मुआवजा अभी तक किसानों का नहीं मिला जिस पर  जिलाधिकारी मीरजापुर से वार्ता कर किसानों का मुआवजा दिलाने कि बात कहीं वहीं जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जिस भी किसानों को मुआवजा नहीं मिला है लेखपाल से सर्वे कराया जाएगा और किसानों को मुआवजा दिया जाएगा, शिकायत करने वाले किसानों में हरिवंश सिंह,कालीचरन, रामजी, श्याम जी,जगत सिंह, अशोक कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, रघुवीर सिंह,डंगर सिंह, आदि रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *