March 13, 2026

*तीन किलोमीटर डामरीकरण और डेढ़ किलोमीटर दुरुस्ती करण का दिया ज्ञापन*

*अजीतमल,औरैया।* बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित लोगो की समस्याओं के निकली प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला को लोगो ने ऊँची जगह आवास दिलाये जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। वहीं प्रत्येक वर्ष बाढ़ में आकर टापू का रूप ले लेने वाले गांवों की सड़को को सही करवाने की मांग की।
बता दें बाढ़ आने से गौहानी कलां गाँव का संपर्क मार्ग, तहसील मुख्यालय से हफ़्तों के लिए कट जाता है। गौहानी कलां से गौहानी खुर्द जाने वाले तीन किलोमीटर कच्चे रास्ते का लोग उपयोग करते हैं। रास्ता कच्चा होने से लोग गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। वहीं बडेरा गाँव जाने वाले संपर्क मार्ग पर पानी भर जाने से ये गाँव टापू बन जाता है। जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने गौहानी कलां से गौहानी खुर्द जाने वाले कच्चे संपर्क मार्ग को डामरीकृत करवाये जाने और बडेरा गाँव जाने वाले रास्ते को डेढ़ किलोमीटर रास्ते को ऊँचा करने की मांग की। ताकि बाढ़ की स्थित में इन गांवों के लोग घरों में कैद होकर न रहें। प्रभारी मंत्री ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य की ओर से दिये गए दोनों प्रस्तावों को वह कल मुख्यमन्त्री के समक्ष बैठक में रखेंगी। शीघ्र समस्या निराकरण कराया जायेगा। ताकि बाढ़ आने पर लोगो को परेशानी न हो।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *