March 12, 2026

*बिधूना क्षेत्र के अधिकांश गांवों में जलभराव कीचड़ गंदगी से लोग परेशान*

*अधिकांश गांवों के जल निकास बंद होने से मानसूनी बारिश ग्रामीणों पर बनी आफत*

*बिधूना,औरैया।* बिधूना तहसील क्षेत्र के अधिकांश गांवों में सार्वजनिक तालाबों पर अवैध रूप से कब्ज हो जाने के कारण बंद हुए जल निकास के चलते जलभराव कीचड़ व गंदगी समस्या से लोग बेहद परेशान हो रहे हैं। जल भराव कीचड़ गंदगी के कारण पनप रहे बैक्टीरिया से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका से भी लोग भयभीत हैं। यूं तो जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी द्वारा बिधूना तहसील क्षेत्र में तालाबों पर अवैध रूप से किए गए कब्जे हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया और टीमें भी गठित की गई किंतु इसके बावजूद भी तहसील क्षेत्र के अधिकांश तालाबों पर अवैध कब्जों के कारण संबंधित ज्यादातर गांवों का जल निकास बंद हो गया है जिसके चलते इस समय हो रही मानसूनी बारिश के कारण गांव में जल भराव के साथ गलियां गलियां कीचड़ और गंदगी से बजबजा रही है जिससे जहां लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं वहीं कीचड़ और गंदगी में पनप रहे बैक्टीरिया को लेकर बीमारियां फैलने की आशंका से लोग बेहद भयभीत भी हैं। इन दिनों ज्यादातर गांवों में जलभराव कीचड़ गंदगी प्रमुख समस्या बनी हुई है और यह सब जानते हुए भी संबंधित जनप्रतिनिधि व अधिकारी अंजान बने हुए हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *