March 12, 2026

*टेंकर चालक ने किया शिक्षक नेता पर जान लेवा हमला*

*शिक्षक नेता ने दी कोतवाली में तहरीर*

*पुलिस ने पकड़े गये टैंकर को कोतवाली से छोड़ा*

*अजीतमल,औरैया।* बुधवार को अपनी शिक्षक पत्नी को विधालय छोड़ने जा रहे एक शिक्षक नेता पर उस समय एक टैंकर ड्राइवर द्वारा जानलेवा हमला कर दिया। जब वह अपनी कार से पत्नी के साथ हाईवे पर चल रहे थे। टैंकर चालक हमला कर चला गया। औरैया कोतवाली में पकड़ा गया टेंकर जिसे वापिस अजीतमल लाया गया। जहां से पुलिस ने उसे छोड़ दिया। शिक्षक नेता ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा के मोहल्ला गांधीनगर निवासी शिक्षक नेता विपिन कुमार तिवारी ने कोतवाली में तहरीर दी है कि बुधवार की सुबह वह अपनी पत्नी श्रीमती रजनी त्रिपाठी जो कि अध्यापिका है को प्राथमिक विद्यालय बिलावा छोड़ने अपनी कार यू0पी075 एल 4131 से जा रहा था। करीब 7ः30 बजे जैसे ही उनकी गाड़ी कोतवाली क्षेत्र के लालपुर ओवर ब्रिज के पहले पहुंची तभी पीछे से आ रहे टेंकर नं0 यू0पी0 77 एएन 8811 जैसे ही बगल में आया, तभी टेंकर चला रहे युवक ने जान बूझकर कार चला रहे शिक्षक नेता को जान से मारने की नियत से कार को दबाते हुए टक्कर मार दी, जिससे वह अपने को बचाते हुए गाड़ी को बाई ओर काट दिया, लेकिन टेंकर चला रहे युवक द्वारा जान बूझकर प्रार्थी की गाड़ी को पुनः साईड से मारते हुए आगे निकलना चाहा, लेकिन शिक्षक नेता की गाड़ी सामने आ जाने पर उसने गाड़ी को रोका, तब उतरकर गाड़ी चला रहे युवक से पूछा तो उसने बताया कि वह हेल्पर है, तभी बगल में बैठे ड्राइवर ने उन्हें बातों में लगा देख गाड़ी बैंककर तथा औरैया की ओर लेकर भाग गया। शिक्षक नेता ने 112 पर कॉल कर गाड़ी भगा ले जाने की सूचना दी। पुलिस ने टेंकर को पकड़ा और औरैया कोतवाली पहुंचाया। तब अजीतमल कोतवाली से पहुंचे सिपाही महेश गुप्ता को कोतवाल औरैया राजकुमार के द्वारा टैंकर की चाबी और कागजात सुपुर्द किये गये और वह टेंकर को अजीतमल कोतवाली में लेकर खड़ा कर दिया गया। शिक्षक नेता विपिन कुमार तिवारी ने बताया कि उन्होेने लिखित तहरीर कोतवाली में दी है, लेकिन अभी तक कोई रिपेार्ट दर्ज नही की गयी है और कोतवाली में खड़े टैंकर को छोड़ दिया गया है। वही कोतवाली का चार्ज देख रहे कोतवाली वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमर बहादुर ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गयी है। जॉच कर रिपोर्ट दर्ज की जायेगी। वही टैंकर छोड़ने के मामले में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि टैंकर को हम नही रोक सकते हैं। उसके कागजात लेकर टेंकर छोडा गया है। मुकदमे में जरूरत पड़ने पर उसे पुनः कब्जे में लिया जायेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *