*शातिर अपराधी नाजायज तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार*
*औरैया।* थाना अजीतमल पुलिस को अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सुरदीप सिंह उर्फ बंटी चंदेल पुत्र गिरवर सिंह निवासी ग्राम जगम्मनपुर थाना रामपुरा जिला जालौन उम्र करीब 20 वर्ष को मौहरी से ग्राम तुमरिया जाने वाली सड़क पर स्थित तुमरिया पुलिया के पास गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नाजायज तमंचा 12 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर थाना अजीतमल पर धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध औरैया व जालौन जनपद में कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें पाक्सो एक्ट, एससी एसटी एक्ट व अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं। प्रमुख मुकदमों में थाना अजीतमल में मुकदमा धारा 118 (2)110 बीएनएस, थाना रामपुरा का मुकदमा धारा (5 जी) /6 पाक्सो एक्ट व 363/366/376 डी भादंवि, मु0अ0सं0 31/2025 धारा 303 (2)/317(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 141/2024 धारा 103(1)/115 (2) /238 बीएनएस व 3(2) वीं एससीएसटी एक्ट तथा मु0अ0सं0 12/2025 धारा 5(1)/6 पाक्सो एक्ट आदि शामिल हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार (चौकी प्रभारी अनन्तराम), कांस्टेबल प्रवीण कुमार और कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल रहें।
