*कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण*
*औरैया।* कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती सरिता दोहरे के नेतृत्व में आज कांग्रेस फैक्ट एंड फाइंडिंग कमेटी सदस्यों ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया व पीड़ितों से भेंट कर उनकी परेशानियों को सुना। प्रतिनिधि मंडल ने जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला व जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी से भी ग्राम बीजलपुर के बाढ़ राहत शिविर में भेंट कर सहायता से वंचित ग्रामीणों की जानकारी दे उनको भी तत्काल राहत दिलाने की मांग की।
आज कांग्रेस फैक्ट फाइंडिंग कमेटी सदस्यों ने जिलाध्यक्ष श्रीमती सरिता दोहरे के नेतृत्व में ग्राम बीजलपुर,फरिहा, गूंज,ततारपुर, जुहीखा,असेवा आदि यमुना तटीय बाढ़पीढ़ित ग्रामों का दौरा किया व पीड़ित ग्रामीणों से भेंट कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। फसलों के नुकसान के संदर्भ में भी बात की गई। ग्राम बीजलपुर में आयोजित बाढ़ राहत शिविर में कांग्रेस टीम ने ग्रामीणों से भेंट की।राहत शिविर में जिलाध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला व जिलाधिकारी से भी बात करते हुए उन लोगों के बारे जानकारी दी जिनके पास तक अभी राहत नहीं पहुंची है।जिलाधिकारी ने आश्वाशन दिया कि किसी भी पीड़ित को मदद से वंचित नहीं रखा जाएगा।उन्होंने बताया कि फसलों के नुकसान का आंकलन शनिवार से प्रारंभ किया जाएगा।जिलाध्यक्ष श्रीमती दोहरे ने मुख्य चिकित्साधिकारी से भी बाढ़ प्रभावित ग्रामों में चिकित्सा शिविर लगाए जाने का भी अनुरोध किया जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही क्षेत्र में शिविर लगाए जाएंगे। कांग्रेस नेताओं ने शिविर आयोजन में पूर्ण सहयोग का वादा किया। इस दौरे में जिलाध्यक्ष के साथ कमेटी अध्यक्ष श्रीधर पाण्डे उर्फ मखलू पांडे, अमजद हसन, जिला उपाध्यक्ष दिलीप तिवारी,नरेश कठेरिया, जिला प्रवक्ता प्रवीण गुप्त, सेवादल जिलाध्यक्ष अरुण अवस्थी उर्फ अन्नू, नगर कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, एम पी सिंह आदि साथ रहें।