*फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, मौत*
*अटसू,औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सैदपुर में एक विवाहिता कमरे में फांसी पर लटकी मिली। सी एच सी अजीतमल में डाक्टर ने उसको देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी राहुल कुमार के पिता सरनाम सिंह की मौत काफी पहले हो चुकी है। वह अन्य भाईयो के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। उसका विवाह 14 फरवरी 2025 को इटावा जिले के थाना इकदिल अंतर्गत ग्राम रीतौर निवासी वर्षा (24वर्ष) के साथ हुआ था। वर्षा घर में अपनी सास गुड्डी व अन्य स्वजनों के साथ घर मे रहती थी। बीते 4 अगस्त को अपने चाचा सोबरन की तेरहवीं के कार्यक्रम में राहुल दिल्ली से आया था। वापिस जाते समय वर्षा भी साथ में दिल्ली जाने की जिद करने लगी। इसी बात को लेकर राहुल और वर्षा में विवाद हो गया। राहुल दिल्ली चला गया। बीते मंगलवार को दोपहर को वर्षा का राहुल से फिर मोबाइल पर कहासुनी हुई। वर्षा कमरे में चली गई। राहुल के चचेरे भाई मोहित को किसी अनहोनी का शक हुआ। अन्य स्वजनों की मदद से किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला। वर्षा छत के कुण्डे से दुपट्टे से गले में फँदा डालकर फांसी पर लटकी थी। उसको स्वजनों ने उसको नीचे उतारा और सी एच सी अजीतमल ले आये। जहाँ डाक्टर ने उसको देखते ही मृत घोषित कर दिया। सी एच सी की ओर से पुलिस को सूचना भेजी गई। मौके पर पहुंचे साँफर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने पोस्टमार्टम कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि मायके वालों को भी सूचना दी गई थी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्य वाही की जायेगी।
