एक ही जगह पर अलग-अलग दो दुर्घटनाओं मे दो युवकों की हुई मौत*

*नगर के मुरादगंज तिराह से दो सौ मीटर दूर फफूँद औरैया मार्ग की घटनाएं*

*फफूंद,औरैया।* नगर के मुरादगंज तिराह से दो सौ मीटर दूर औरैया मार्ग पर बने कूड़ा डंपिंग स्थल के सामने दो अलग अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर गई जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
नगर के मोहल्ला ऊंचा टीला निवासी छोटे राठौर का 18 वर्षीय पुत्र भोले गुरुवार की देर रात बाइक से अपने खेतों पर जारहा था, जैसे ही वह औरैया मार्ग पर बने कूड़ा डंपिंग स्थल के पास पहुंचा तभी रोड पर बाइक फिसल कर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन अपने निजी वाहन से औरैया स्थित प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए जहां पर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है। परिजन सुबह शव घर लेकर आए और पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। मृतक के भाई बाला 22 वर्ष,भोले 18 वर्ष,गोलू 15 वर्ष है।
वही दूसरी दुर्घटना नगर के मुहल्ला भराव निवासी भगवान दास दिवाकर का 20 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार मंद बुद्धि युवक था, जिसका इलाज भी चल रहा है। गुरुवार की देर रात्रि वह किसी तरह घर से निकल गया और मुरादगंज तिराह से सौ सौ मीटर दूर औरैया मार्ग पर कूड़ा डंपिंग स्थल के पास पहुच गया तभी उसको किसी गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल होकर गिर गया,राहगीरो की सूचना पर पहुची पुलिस अपनी गाड़ी से दिबियापुर सीएचसी लेकर गई जहां से डाक्टरों ने उसे चिचौली अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। पुलिस ने पहचान करके परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुचे परिजन सैफई लेकर गये जहां पर इलाज के दौरान सुबह उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के तीन भाई धर्मेंद्र, जितेंद्र,राजेन्द्र व दो बहनों काजल,राखी है। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि अभी कोई तहरीर नही मिली है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *