चोरों ने पंचायत भवन का ताला तोड़कर सामान किया चोरी*
*फफूंद,औरैया।* फफूंद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत महाराजपुर,बहादुर में गुरुवार रात चोरों ने पंचायत भवन का ताला तोड़ दिया और उसमे रखा सामान चोरी कर लिया। प्रधान ने पुलिस को जानकारी दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की।फफूंद थाना की ग्राम पंचायत महाराजपुर बहादुर के खिरिया स्थित पंचायत भवन का गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ दिया और वहां लगी एलसीडी इनवर्टर, 2 बैटरा, प्रिंटर,साउंड सिस्टम और घांस कटर मशीन चोरी कर ले गयें। ग्रामीणों ने भोर पंचायत भवन का गेट खुला देखा तो प्रधान को बताया। जानकारी पर प्रधान रामकुमार और पंचायत सचिव नंदराज मौके पर पहुंच गयें और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। ग्राम प्रधान और पंचायत सहायक नीतीश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है।प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि बैटरी चोरी की सूचना मिली थी जांच की जा रही है कोई तहरीर नहीं मिली है।
