अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से दो गोवंशों की हुई दर्दनाक मौत*
*टक्कर मारकर बचकर भाग रहे ट्रक व उसके चालक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा*
*बिधूना,औरैया।* बिधूना भरथना मार्ग पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर दो गोवंशों को टक्कर मार दी जिससे दोनों गोवंशों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पर बिधूना कोतवाल तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और टक्कर मारकर बचकर भाग रहे ट्रक चालक को घेराबंदी का ट्रक समेत पकड़ लिया वही पुलिस ने मृत गोवंशों का पोस्टमार्टम कराने के साथ उन्हें दफनवा दिया गया है। .प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह बिधूना की ओर से एक नया ट्रक चेचिस अनियंत्रित गति से भरथना की ओर जा रहा था तभी बिधूना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिरकुआ के समीप सड़क पर दो आवारा गोवंशों को ट्रक की टक्कर लग गई जिससे दोनों गोवंशों ने तड़प-तड़प कर थोड़ी ही देर में दम तोड़ दिया तभी घटना के समय सड़क से होकर निकल रहे इटावा निवासी यश शुक्ला द्वारा इसकी जानकारी बिधूना थाना पुलिस को दी गई जिस पर कोतवाल बिधूना मुकेश बाबू चौहान पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए और टक्कर मारने के बाद बचकर ट्रक भगा ले जा रहे चालक को पुलिस ने घेराबंदी कर चालक व ट्रक को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने मृत गोवंशों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें दफनवा दिया। इस संबंध में कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया है कि यश शुक्ला की तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किया गया है मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
