March 12, 2026

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल की मौत*

*सीएचसी अजीतमल में किया मृत घोषित*

*अजीतमल,औरैया।* अटसू क्षेत्र के साँफर चौकी के पास हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
क्षेत्र के बिल्ल,अकबरपर डाँडा ऊँचा गांव निवासी 30 वर्षीय कपिल कुमार की पत्नी बबीता देवी उर्फ काजल घर पर थी। पुत्र यश प्रताप सिंह का शुक्रवार को जन्म दिन है। तो कपिल को क्षेत्र के साँफर गाँव स्थित ननिहाल में जन्म दिन मनाने के लिए नाना श्रीकृष्ण द्वारा बुलाया गया था। कपिल, अपने 10 वर्षीय पुत्र यश प्रताप को साँफर छोड़ने आया था। यहाँ से बाइक द्वारा वापिस जा रहा था। जैसे ही वह सांफर चौकी के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही पिकअप लोडर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। चौकी पुलिस ने दुर्घटना देख, घायल पड़े कपिल को सीएचसी अजीतमल भेजा। जहाँ डाक्टरों ने उसको देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं पिकअप को कब्जे में ले लिया, चालक भाग गया। कपिल की मौत की सूचना पर पुत्र यश प्रताप जहाँ बेबस निगाहों से अपने पिता के शव को अवाक् निहार रहा था। वहीं बिलखती पत्नी बबीता उर्फ कोमल को लोग संभाल रहे थे। यश यही कह रहा था कि उसे क्या पता ननिहाल छोड़कर जा रहे पापा अब हमेशा के लिए छोड़ जायेंगे।
स्वजनों ने बताया कि कपिल के पिता श्रीकृष्ण लोक निर्माण विभाग में कार्यरत थे। उनकी मृत्यु के बाद मृतक आश्रित में कपिल को उनकी जगह नौकरी मिली थी। कपिल औरैया में लोक निर्माण विभाग में कार्यरत था। कोतवाली वरिष्ठ उप निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया जायेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *