March 13, 2026

*कंपोजिट विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित*

*मुरादगंज,औरैया।* 8 अगस्त दलेलनगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट में रक्षाबंधन की पर्व से पूर्व कक्षा 5 से 8 तक की बालिकाओं ने मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें अनीशा कक्षा 6 प्रथम, रिदा फातिमा कक्षा 8 द्वितीय, गुलसरीन कक्षा 7 तथा रोजी कक्षा 5 तृतीय स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की 27 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। कृष्ण गोपाल प्रधानाध्यापक ने प्रतिभागी बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सीमा, किरण पोरवाल, ममता सिंह, सरस्वती विश्नोई ने प्रतिभागी बालिकाओं का सहयोग कर उत्साहवर्धन किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *