March 12, 2026

रक्षा बंधन के त्योहार को लेकर पुलिस बल के सैनिकों को बांधी राखी*

फफूंद। औरैया

आज कस्बे के एक्सिस पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने फफूँद थाने में तैनात जवानों के चेहरे पर रक्षा बंधन पर्व पर अपनों से दूर रहने के कारण उदासी न आए और उनकी कलाई सूनी न रहे इसके लिए राखियां बांधी ।
रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने परिवारों से दूर देश की सेवा कर रहे भारतीय पुलिस के जवानों की कलाइयों पर सजी राखियों ने उनके मनोबल काे दुगना कर दिया। पुलिस के जवान स्कूली छात्राओं द्वारा राखी बाँधने पर भावुक हुए। अपने घरों परिवारों से दूर कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करते हुए देशसेवा करते हैं।
जवानों ने बच्चों को बताया कि उन्हें अच्छा लगता है जब त्योहार के दिन उन तक लोग ऐसा त्योहार मनाने पहुंचते हैं।इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री गुरमीत सिंह सोढ़ी ,राधा, श्रुति ,हर्षा ,आदि उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *