March 12, 2026

*रक्षाबंधन पर बहन को लेकर लौटते वक्त हुआ हादसा, बहन की मौत, भाई घायल*

फफूंद। औरैया
औरैया। रक्षाबंधन के दिन खुशियां मातम में बदल गईं, जब भाई के साथ ससुराल से मायके जा रही बहन सड़क हादसे में जिंदगी हार गई और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
फफूंद थाना क्षेत्र के दसरौरा भट्टा के पास शनिवार को यह दर्दनाक हादसा हुआ। मृतका वंदना (30 वर्ष) पत्नी वीरभान का मायका अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के राउपुर गांव में है। पिता ब्रज किशोर पुत्र बाबूराम हैं। वंदना के दो बच्चे—नव्या (7 वर्ष) और शनि (5 वर्ष) हैं।
जानकारी के मुताबिक, वंदना का भाई मोनू शुक्रवार को बाबरपुर से नई बाइक खरीदकर लाया था। शनिवार को रक्षाबंधन के मौके पर वह अपनी छोटी बहन को कहला इंदरगण (कन्नौज) छोड़कर, बड़ी बहन वंदना को ससुराल से लेकर मायके लौट रहा था। रास्ते में दसरौरा भट्ठा के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने वंदना को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोनू गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया हादसे में महिला की मौत हुई है।पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही हे। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *