March 12, 2026

*सूने घर व पंचायत घर मे चोरों ने धावा बोलकर की चोरी, लाखो का माल किया पार*

घर से नकदी और जेवरात व पंचायत घर से सामान किया चोरी l

पुलिस ने घटना स्थलों का किया निरीक्षण l

फफूँद l औरैया l

बीती रात्रि थाना क्षेत्र में दो जगहों पर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखा रुपए व जेवरात चोरी तथा पंचायत भवन का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान चोरी कर लिया l सुबह दोनों घटनाओं की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नियामतपुर बिहारी में स्थित पंचायत भवन की सहायिका रुचि कुमारी ने बताया की बुधवार को पंचायत का काम निपटाकर पंचायत भवन का ताला बंद करके हम अपने घर चले गए थे, गुरुवार की सुबह जब पंचायत भवन की सफाई करने के लिए आए देखा कि मैन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, अंदर रखा समान प्रिंटर,इलेक्ट्रिक बोर्ड,दो बैटरी,एक इनवर्टर, एल सीडी,डीवीआर चोर चुरा ले गए । सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
वही दूसरी चोरी की घटना थाना क्षेत्र के गांव पूर्वा फतेहसिंह गाँव मे हुई पीड़ित महेश चंद्र ने थाने में दी तहरीर में कहा है की मेरे छोटे पुत्र विकाश का मकान गांव में सड़क के किनारे बना हुआ है, वह अपनी पत्नी अंकिता को लेने ससुराल गाँव चीतापुर थाना दिबियापुर गया था, घर पर ताला था, रात्रि में किसी समय अज्ञात चोर घर में घुस आए और मेन दरवाजे का पहले ताला तोड़ा उसके बाद कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी सेफ ताला तोड़ कर सेफ मे रखे 60 हजार रुपए नकद,दो जोड़ी झाले,3 अंगूठी,2 जोड़ी कमर की कंधनी,जंजीर,हार,नथनी,चार पायल,एक गैस सिलेंडर,इनवर्टर बैटरी चोरी करके भाग गए। सुबह गोबर डालने गया हमारा नाती दिव्यांशु ने देखा तो घर आकर मुझे जानकारी दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि जांच कर जल्दी ही चोरों को पकड़ा जाएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *