*अज्ञात कारणों से विवाहिता ने फाँसी लगाकर आत्महत्या की*
फफूँद l औरैया l
थाना क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्म हत्या करली। मृतक की पुत्री जब कमरे में गई तो उसने माँ को फांसी पर झूलता हुआ देख अपनी विकलांग दादी को बताया। चीख पुकार की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग आगए। जिन्होंने फांसी से उतारा और ससुराली जनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस पोस्टमार्टम के लिए लेजाने लगी लेकिन लड़की पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया और मृतका के भाई के आने का इंतजार करने लगे। भाई के आने के वाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बिधूना थाना क्षेत्र के गाँव नगला लोधीयान बराहार निवासी अनिल कुमार राजपूत ने अपनी 25 वर्षीय बेटी सीमा देवी की शादी 15 अप्रैल 2022 को धूम धाम से यथासंभव दान दहेज देकर फफूंद थाना क्षेत्र के गांव देवीन का पुरवा निवासी विनोद कुमार राजपूत के पुत्र नीरज राजपूत के साथ की थी। नीरज राजपूत नोयडा में रहकर प्राइवेट जॉब करता है। पत्नी सीमा देवी गांव में बिकलांग सास मिथलेश राजपूत व बुजुर्ग ससुर विनोद राजपूत के साथ रहती है। पति नीरज राजपूत रक्षा बंधन के दो दिन पहले नोयडा से आया और रक्षा बंधन बाले दिन पत्नी को ससुराल लेकर गया राखी बंधवाने के बाद उसी दिन वापस घर लेकर आया और दूसरे दिन नोयडा चला गया। गुरुवार की दोपहर को सीमा देवी ने खाना बनाया और सास व ससुर एवम अपनी दो वर्षीय बेटी आस्था को खाना खिला दिया ससुर विनोद राजपूत खेतो पर चले गये। बेटी खेलने के लिए निकल गई। सीमा देवी कमरे में लगे पंखे पर साड़ी से फंदे बनाकर झुल गई l बेटी आस्था ने देखा तो अपनी दादी मिथलेश राजपूत को बताया। दादी ने देखा तो चीख पुकार की आवाज सुनकर आस पास के लोग आगये उन्होंने शव को फंदे से उतारा और मृतका के परिजनों व पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए लेजाने लगी लड़की पक्ष के लोगो ने हंगामा कर दिया। और मृतका के भाई मोहित के आने तक शव को नही ले जाने की बात की। भाई के आने के वाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतका के पक्ष के लोगो में ससुराल पक्ष के लोगो मे गहरा आक्रोश दिखाई दिया। उनका कहना था, की हमारी पुत्री की हत्या की गई है। सूचना पर सीओ अजीतमल महेंद्र प्रताप भी पहुच गये थे।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जारहा है।
