*संदिग्ध परिस्थितियों मे दो युवकों के शव पड़े मिले*
घटना स्थल पर फॉरेनसिक टीम ने जांच पड़ताल की l
पुलिस ने शवो को पोष्टमार्टम के लिए भेजे l
फफूँद l औरैया l
थाना क्षेत्र के एक गांव में घर वालो की डांट से नाराज होकर निकले चचेरे मामा भांजे देर रात तक घर नही आने पर परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी पुलिस ने दोनों युवकों की गुमशुदगी दर्ज कर दोनों के मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिए । दोनों की लोकेशन खेतो पर दिखाई दी। पुलिस व परिजन दोपहर को खेतों पर तलाश करते हुये पहुचे तो दोनों के शव ट्यूब बैल की कोठरी के बरामदे में पड़े हुये मिले। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव पसईपुर केशमपुर निवासी 24 वर्षीय अवनीश कुमार पुत्र राम बाबू बैगलोर में रहकर प्राइवेट जॉब करता था, विगत दो माह पूर्व उसकी तबियत खराब हो गई थी जिसके चलते वह वापस गांव आ गया था पिता के साथ मे खेती किसानी का काम करने लगा था। बुधवार की सुबह किसी बात को लेकर पिता राम बाबू ने उसको डाट दिया। जिसके वाद में वह पड़ोस में रहने वाले चचेरे मामा 18 वर्षीय प्रिन्स पुत्र श्रीप्रकाश जो इंटर की पढ़ाई कर रहा था, उसको साथ मे लेकर दोनों मामा भांजे *(दोनो आपस मे दोस्त भी थे खेतो पर निकल गये गांव से ही उन्होंने एक दुकान से स्टिंग कोल्ड्रिंक की एक बोतल व फसल में डालने वाली कीटनाशक दवा लेकर खेतो पर चले गये परिजन ऐसी आशंका जता रहे है कि गांव निवासी छोटे लाल कुशवाह के खेतों पर बने ट्यूब बैल के कमरा के बरामदे में कोल्ड्रिंक में मिलाकर दोनों लोगो ने पीलिया जिससे दोनों लोगो की मौत हो गई। देर रात तक जब घर वापस नही आने पर परिजनों को चिन्ता हुई तो परिजनों ने मोबाइल लगाया घण्टी जाने के वाद भी फोन रिसीव नही होने पर परिजन देर रात थाने में आये जहां पुलिस को घटना बताई पुलिस ने दोनों युवकों की गुमशुदगी दर्ज कर मोबाइल नम्बर सर्विलांस पर लगाए। दोनों की लोकेशन खेतो पर मिली। परिजनो को जब बताया पुलिस और परिजन खोजने में लग गये। गुरुवार की दोपहर को दोनों के शव ट्यूब बैल के कमरे के बहार बने बरामदे में पड़े देखे शव के पास में एक स्टिंग कोल्ड ड्रिंक की बोतल तथा कीटनाशक दवा पड़ी थी, तथा फोन दोनों के जेब मे पड़े हुये थे जिसमे घण्टी बज रही थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को सूचना दी सूचना पर पहुची फोरेंसिक टीम ने आस पास से साक्ष्य एकत्रित करने के वाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक 24 वर्षीय अवनीश कुमार दो भाई आकाश व मृतक अवनीश तथा दो बहनें रजनी व करिश्मा है। तथा मृतक 18 वर्षीय प्रिंस तीन भाई गोलू,राहुल,मृतक प्रिंस एवम एक बहन प्रिंसी है।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि दोनों युवकों ने क्या खाया है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा। किस कारण से खाया है यह जांच के वाद ही पता लगेगा।
———————————————-
ग्रामीणो में चर्चा थी कि दोनों मामा भांजे का प्रेम प्रसंग गांव की दो युवतियों से चल रहा था, जिससे दोनों के स्वजन नाराज थे, दोनों युवतिया सजातीय नही थी। जिसकी वजह से दोनों लोगो के स्वजनों ने बुधवार को डाटा था, जिसके वाद में इन्होंने ऐसा कदम उठाया है।
