March 12, 2026

लखनऊ के बुद्धेश्वर से 12 साल का बच्चा लापता:घर से किताब लेने निकला था, वापस नहीं लौटा

लखनऊ के बुद्धेश्वर से 12 साल का बच्चा लापता:घर से किताब लेने निकला था, वापस नहीं लौटा,
पिंक सिटी के पास धर्म हिन्द काटा निवासी धीरज वर्मा के बेटे वीर की तलाश में पुलिस जुटी है। वीर दोपहर 3 बजे स्कूल से घर लौटा था। कपड़े बदलने के बाद शाम 4 बजे वह साइकिल से किताब लेने निकला था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने आस-पास उसकी तलाश की।

बच्चे का कहीं पता न चलने पर परिवार ने पारा थाना चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी सुरेश सिंह के अनुसार जांच में बच्चे की आखिरी लोकेशन बांगरमऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर मिली है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क करें।
–8840638763
–7054412884
–9335608231
–8840474802
–8808742838

*टीवी इंडिया 18 दीपक शुक्ला*

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *