March 12, 2026

प्रादेशिक संस्था द्वारा आवंटित लक्ष्य क़े सापेक्ष बिगनर्स कोर्स

🟥उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था प्रयागराज क़े तत्वाधान मे प्रादेशिक संस्था द्वारा आवंटित लक्ष्य क़े सापेक्ष बिगनर्स कोर्स क़े द्वितीय बैच का आयोजन कुलभास्कर इंटर कालेज क़े प्रांगण मे किया गया जिसमे बेसिक, माध्यमिक व आर्मी स्कूल क़े अध्यापको ने प्रतिभाग किया। बिगनर्स कोर्स का शुभारम्भ स्काउट प्रार्थना व अभियान गीत क़े साथ किया गया तत्पश्चात सभी प्रतिभागियो ने अपना परिचय दिया। जिला सचिव एवं प्रधानाचार्य डॉ0 पी पी सिंह ने प्रतिभागियो क़ो सम्बोधित करते हुए कहा बच्चों क़ो अधिक से अधिक संख्या मे स्काउट गाइड से जोड़ा जाये ताकि उनमे नैतिकता, सद्भाव, स्वावलमबन जैसे मानवीय गुणों क़ो स्थापित किया जा सके। हर विद्यालय मे स्काउट गाइड की यूनिट का गठन हो और बच्चे स्काउट गाइड की शिक्षा ग्रहण करके सरकारी नौकरियाँ प्राप्त कर सके।बिगनर्स कोर्स विजिट पऱ आये सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त प्रयागराज मण्डल प्रयागराज सुंदरम शुक्ला ने बताया कोर्स क़े बाद प्राप्त होने वाले प्रमाण पत्र से अधिकार पत्र प्राप्त करके सभी यूनिट संचालक न्यूनतम 6 माह तक यूनिट संचालित कर सकेंगे उन्होंने प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र प्रयागराज पऱ गतिमान एनिमेशन व वेब डिज़ाइनर कोर्स की चर्चा करते हुए बताया अत्यंत कम शुल्क पऱ स्काउट गाइड कोटे से बारहवीं पास छात्र छात्राओं क़ो प्रशिक्षण दिया जा रहा है आगामी बैच मे उक्त कोर्स क़े प्रचार प्रसार हेतु बच्चो क़ो प्रोत्साहित करने की भी बात कही। बिगनर्स कोर्स प्रशिक्षक क़े रूप मे पीयूष कुमार सिंह,अभिषेक कनौजिया, अनिल शुक्ला, गायत्री यादव एवं मीरा सिंह ने प्रशिक्षण दिया। बिगनर्स कोर्स का संचालन वरिष्ठ सन्दर्भदाता एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त फ़िरोज़ आलम खान ने किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *