औरैया।शहर के तिलक नगर स्थित पुराने नुमाइश मैदान में चल रही ऐतिहासिक राम लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। रामलीला समिति द्वारा आयोजित इस सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में दर्शकों ने भाग लिया और कलाकारों के प्रस्तुति की सराहना की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एक्सिस पब्लिक स्कूल के उप प्रबंधक दीपक दीक्षित ने राम दरबार की विधिवत आरती उतारी और आयोजन की सफलता के लिए रामलला का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संरक्षक दीपक दीक्षित ने भगवान राम से नगर वासियों के सुख समृद्धि की कामना की और कहा कि इस युग में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के दिखाये धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।इस दौरान रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने दीपक दीक्षित को अंग वस्त्र पहनाकर और राम दरबार की तस्वीर देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष छुन्ना मिश्रा सहित राज कुमार सक्सेना, चंदू तिवारी, अंकित गहोई, अभिषेक त्रिपाठी रानू, अभिषेक शुक्ला, पूरन पांडे, सतीश यादव, अनुराग त्रिपाठी, प्रेम कांत अवस्थी, रविंद्र सिंह भदोरिया, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष रामकृपाल सिंह सेंगर, मुकेश सिंह सेंगर, राजेश सिंह कुशवाह, शिवपाल सिंह जादौन, राजेश सिंह सेंगर, सुरेंद्र सिंह राजावत समेत कई गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।