March 12, 2026

*पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी की जयंती*

फफूंद। औरैया

आज 2 अक्टूबर को पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोठीपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई सर्वप्रथम ग्राम प्रधान एवं शिक्षकों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं आरती उतार कर जयंती मनाई इस अवसर पर बोलते हुए ग्राम प्रधान अमरेश पांडे ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री हमारे आदर्श हमें उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए उनकी ईमानदारी ने हमें बहुत कुछ सीखने का मौका दिया उन्होंने कभी भी बेईमानी और भ्रष्टाचार का सहारा नहीं लिया वास्तव में आज हमारे राजनीतिक पृष्ठभूमि में ऐसे ही राजनेताओं की आवश्यकता जो कि राष्ट्र को प्रथम मानकर अपना जीवन जीते। हमें उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर राष्ट्र उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए वही हमारे बापू महात्मा गांधी ने सत्य अहिंसा परमो धर्म का मंत्र देकर हमारे देश को आजाद कराया बल्कि पूरे विश्व को एक संदेश दिया की सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर भी लड़ा जा सकता है। इस अवसर पर पूर्व मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील यादव, सेवा निवृत शिक्षक शिव प्रसाद वर्मा, श्रीमती करण मिश्रा ने भी अपने-अपने विचार रखें और कौन बनेगा गांधी की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें महात्मा गांधी से संबंधित प्रश्न पूछें गए जिसमें सहभागिता कर रहे छात्रों को पुरस्कृत किया गया एवं इस प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थानप्राप्त करने बालों को विशेष पुरस्कार देकर उनके मनोबल को बढ़ाया गया जिसमें कक्षा 8 की दिव्या राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं कक्षा 8 की अभी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं कक्षा 7 की माही ने तृतीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार प्राप्त किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *