March 12, 2026

*औरैया तहसील में भाकियू अराजनैतिक ने की किसान पंचायत*

*किसानों की मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*
*औरैया।* भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा गुरुवार को किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर किसान पंचायत कर चर्चा करने के साथ औरैया तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए किसानों की मांगों से संबंधित एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए उप जिलाधिकारी को सौंपा है। इस किसान पंचायत के मौके पर संबोधित करते हुए भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीति के चलते किसान निरंतर परेशान और आर्थिक रूप से कंगाल हो रहें हैं। . इस समय खाद की कमी किसानों के फसलों के लिए प्रमुख समस्या बनी हुई है और लगातार आवाज उठाई जाने के बावजूद शासन व प्रशासन खाद की किल्लत की बात को नजरअंदाज करते हुए किसानों की बेबसी पर भी खामोश है। उन्होंने कहा कि अब भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक चुप नहीं बैठेगी बल्कि समस्याएं ना सुलझने पर इसके खिलाफ निर्णायक संघर्ष का बिगुल बजाएगी। इस मौके पर भाकियू अराजनैतिक के तहसील अध्यक्ष ईशू कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, शिवा कुमार, सौरभ रामकुमार,राजा, पप्पू, रमेश, रामशंकर, सोवरन सिंह, शिवम कुशवाहा, दलवीर प्रजापति आदि किसान नेताओं द्वारा फफूंद तिराहे से करही रानीपुर खराब खस्ता हाल मार्ग की जल्द मरम्मत कराने, मौजा आराजी दरगाह फफूंद में करही रोड से खेतों की तरफ जाने वाला चकरोड अराजक तत्वों ने दबंगई के बल पर अवरुद्ध कर दिया है उसे जल्द खुलवाए जाने, डीएपी यूरिया की कमी दूर कराने और खाद की कालाबाजारी रोके जाने, किसानों की फसलों को बचाने के लिए आवारा पशुओं को गौशालाओं में पहुंचाए जाने की मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *