खाद को लेकर किसानों ने काटा हंगामा*
*अजीतमल,औरैया।* बाबरपुर देहात स्थित सहकारी संघ पर गुरुवार की दोपहर किसानों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया।किसानों का आरोप है कि मनमाने तरीके से अपने चहेतों को खाद वितरित की जा रही है। कभी खाद उपलब्ध न होने की बात कहकर संघ पर ताला लटका दिया जाता है।
बता दें इन दिनों किसानों को लाहा की बुआई के लिए डी ए पी खाद की जरूरत है। वहीं कुछ किसान अभी से ही आलू और गेहूं की फसल के लिए भी खाद स्टॉक कर रहे हैं। संघ प्रभारी आशीष गुप्ता ने बताया कि खाद उन्हीं किसानों को दी जा रही है जो संघ के सदस्य हैं। उन्हें इसके लिए निर्देशित किया गया है। वितरित हो जाने के बाद यदि खाद बचती है तो अन्य किसानों को दी जायेगी। हंगामा की सूचना पर पहुंचे कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने किसानों से बातचीत की। वहीं संघ के सदस्य किसानों को लाइन में आकर खाद लेने के लिए कहा। कोतवाल ने बताया कि संघ के सदस्य किसानों को खाद वितरित की जा रही है। जो किसान सदस्य नहीं है वह शोर कर रहे थे। किसानों को समझाकर शांत कर दिया गया।
