बिधूना में आयोजित रामलीला में धनुष भंग लक्ष्मण परशुराम संवाद का हुआ मंचन*
*लक्ष्मण परशुराम के संवाद से भाव विभोर हुए दर्शक सुबह तक जमे रहें*
*गुरसहायगंज व्यापार सभा के अध्यक्ष विजय प्रजापति ने फीता काटकर किया उद्घाटन*
*बिधूना,औरैया।* श्री रामलीला समिति बिधूना के तत्वाधान में स्थानीय रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव में चतुर्थ दिवस बीती रात गुरसहायगंज व्यापार सभा के अध्यक्ष विजय प्रजापति द्वारा पूजा अर्चना के साथ फीता काटकर उद्घाटन करते हुए आरती की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि विजय प्रजापति ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्श आज समाज के लिए अनुकरणीय हैं रामलीला के दर्शन से धर्म मर्यादा सत्य त्याग बलिदान व भाईचारे की शिक्षा मिलती है। उन्होंने कहा कि रामायण के आधारित रामलीला में मानव की सभी समस्याओं का निदान उपलब्ध है। .रामलीला महोत्सव में धनुष भंग लक्ष्मण परशुराम संवाद लीला का सुविख्यात कलाकारों द्वारा किए गए सफल मंचन को देख दर्शक भाव विभोर हुए। राजा जनक के आमंत्रण पर गुरु विश्वामित्र के साथ राम लक्ष्मण जनकपुरी पहुंचे यहां पर देश-विदेश के कई राजा धनुष प्रत्यंचा चढ़ाने के लिए पहुंचे और वहां पर लंकापति रावण भी मौजूद था जिस पर बाडासुर ने काफी व्यंग्य किया जिससे वह आग बबूला हो गया। राजा जनक ने शर्त रखी थी कि जो यह शिव का धनुष उठाएगा उसी के साथ वह जानकी का विवाह करेंगे किंतु कोई भी राजा धनुष नहीं उठा सका जिस पर गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने प्रत्यंचा चढ़ाते हुए धनुष तोड़ दिया जिस पर महर्षि परशुराम नाराज हुए और लक्ष्मण परशुराम के बीच काफी मार्मिक और रोष पूर्ण संवाद भी हुआ। इस मौके कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस, संजीव तिवारी, अनुराग गुप्ता, सुनील गुप्ता, शमीम अहमद, बृजेंद्र प्रताप सिंह अभिनव गुप्ता, बिंतू गुप्ता, लोहिया हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक संजय गुप्ता, डॉ शिव कुमार तिवारी, समाजसेवी गुड्डू श्रीवास्तव, डॉ अनिरुद्ध राज तिवारी, अमन गुप्ता, भारत गुप्ता, हरगोविंद सिंह सेंगर, महेश बाथम आदि प्रमुख लोगों के साथ भारी संख्या में गणमान्य नागरिक व दर्शक मौजूद थे। हालांकि इस बार रामलीला मंचन के दौरान किसी भी प्रकार का नृत्य नहीं हुआ लेकिन इसके बावजूद भी रामलीला मैदान में देश के सुविख्यात कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाने रामलीला के मंचन को देखने के लिए सुबह तक दर्शकों की भारी भीड़ जमा रही।
