March 12, 2026

*25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली हुआ घायल*

*तमंचा कारतूस व बाइक पुलिस ने की बरामद*

*बिधूना,औरैया।* पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती व अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के निर्देशन व सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा की देखरेख में वांछित अपराधियों के चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत अछल्दा थाना के प्रभारी पंकज मिश्रा के साथ भारी संख्या में पुलिस बल द्वारा बीती रात एक मुठभेड़ के दौरान हत्या व हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में वांछित 25000 रुपए के इनामी बदमाश को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया गया है। . प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया है कि बुधवार की रात लगभग 12:30 बजे मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि 24 सितंबर 2025 को अछल्दा थाना क्षेत्र में हुई गोली कांड की घटना और उसमें एक व्यक्ति की हत्या होने और एक व्यक्ति के घायल होने के मामले में वांछित 25000 रुपए का इनामी बदमाश कहीं भागने की फिराक में है तभी पुलिस द्वारा अधियारी पुलिया के पास फफूंद रोड पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई और तभी रात लगभग 1:00 बजे फफूंद की तरफ से आ रही एक डिस्कवर बिना नंबर की मोटर साइकिल को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उक्त बाइक सवार पुलिस से बचकर भागने लगा। पुलिस द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास किया गया। जिस पर उसके द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी गई और पुलिस ने भी अपने बचाव में जवाबी फायरिंग की। जिससे उक्त बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश की पहचान रजनेश पुत्र शिववीर निवासी गौतला थाना अछल्दा के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गये अभियुक्त के पास से एक 12 बोर तमंचा दो खोखा कारतूस तीन जिंदा कारतूस 12 बोर व एक बिना नंबर डिस्कवर मोटर साइकिल पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने घायल अभियुक्त को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में भर्ती कराया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया है कि मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ अभियुक्त हत्या व हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मुकदमों में वांछित था और उसके ऊपर 25000 का इनाम घोषित था। उन्होंने यह भी बताया है कि हत्या व हत्या के प्रयास के इसी मामले में चार अन्य अभियुक्त पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *