March 12, 2026

*मिशन शक्ति/एंटी रोमियो फेज 5.0 के तहत छात्र-छात्राओं को दी गई जागरूकता*

*अजीतमल,औरैया।* क्षेत्र के चकसत्तापुर स्थित शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति/एंटी रोमियो फेज 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी सहित महिला पुलिसकर्मियों ने बच्चों एवं बच्चियों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 101 (अग्निशमन सेवा), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 112 (आपातकालीन हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर क्राइम)। इस दौरान विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, सरकारी योजनाओं तथा बालिकाओं से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने एवं किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अंत में विद्यालय के व्यवस्थापक प्रमोद दीक्षित ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक अंशुल दीक्षित सहित विनोद ,प्रदीप ऋषभ,दीपिका शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *