*एएसपी ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनीं*
*न्यायोचित निस्तारण के दिए निर्देश*
*औरैया।* अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्र द्वारा शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने क्रमवार रूप से आए फरियादियों की समस्याएं विस्तार पूर्वक सुनीं और प्रत्येक मामले का गहराई से अवलोकन किया।जनसुनवाई के समय एएसपी आलोक मिश्र ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से किया जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एएसपी ने फरियादियों से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि जनता की शिकायतों का न्यायोचित समाधान पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच की जाए और शिकायतकर्ताओं को नियमित रूप से प्रगति की जानकारी दी जाए। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े, धोखाधड़ी, और अन्य आपराधिक मामलों से संबंधित अपनी समस्याएं रखीं। एएसपी ने कई प्रकरणों में मौके पर ही समाधान हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए। अंत में उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का ईमानदारीपूर्वक समाधान करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
