March 13, 2026

*सड़क दुर्घटना में युवक घायल मामला पंजीकृत*

*अजीतमल,औरैया।* क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी रितेश पुत्र देशराज सिंह बीते 10 नवम्बर को अटसू कस्बे में स्थित बाजार जा रहा था। इसी दौरान जनिसनगर रोड के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और तहरीर के आधार पर बाइक सवार के खिलाफ सड़क दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *