March 12, 2026

*108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने डाली आहुतियां*

*प्रज्ञा पुराण कथा में वही भक्ति की रसधार*

*बिधूना,औरैया।* शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में अखिल विश्व गायत्री परिवार बिधूना द्वारा बिधूना कस्बे के वनखंडेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित किए गए पांच दिवसीय 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, प्रज्ञा पुराण कथा व संस्कार महोत्सव के बुधवार को श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञ में आहुतियां डाली गई। शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली के सदस्यों टोली नायक राजकुमार भृगु, बृजेंद्र तिवारी, रामवीर नेगी, हुकुमचंद, मृडाल पल के साथ जिला समन्वयक मनोज श्रीवास्तव पंकज, शशिप्रभा द्विवेदी, रमा सेंगर, ममता सक्सेना, दर्शना श्रीवास्तव, गुड्डी शर्मा, पम्मी तोमर, गीता वर्मा, मंजू यादव, विभा सेंगर, रेखा चौहान, जयंती यादव, सोनिया सिंह, विनीता, गुड़िया, शिवचरण, ईश्वर चंद वर्मा, अंशिका, सुनील, राम नारायण, जय सिंह, गुड्डू कुशवाह, नाहर सिंह तोमर, श्याम चौहान, अजय सेंगर आदि प्रमुख लोगों के साथ हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञ में आहुतियां डाली गई। इस मौके पर शांतिकुंज हरिद्वार के विद्वानों द्वारा प्रज्ञा पुराण कथा के माध्यम से प्रवचन करते हुए मां गायत्री की महिमा का बखान किया गया। तत्पश्चात विभिन्न संस्कार व धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित हुए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *