*बस परिचालक पर महिला से अश्लीलता का आरोप,मामला पंजीकृत*
*अजीतमल,औरैया।* क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला, जो गुरुग्राम में नौकरी करती है ने रोडवेज बस के परिचालक पर अश्लीलता करने का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़िता के पुत्र द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, महिला अक्सर गुरुग्राम आने-जाने के लिए रोडवेज बस से यात्रा करती थी। इसी दौरान बस परिचालक अवनीश मिश्रा निवासी ग्राम महेवा, थाना बकेवर, जिला इटावा ने उसे अपना मोबाइल नंबर दे दिया था ताकि संपर्क बना रहें।बताया गया कि बीते 26 अक्टूबर को जब महिला गुरुग्राम जा रही थी, उसने परिचालक को कॉल किया। बस आने पर वह उसमें सवार हुई और परिचालक की सीट के पास बैठ गई। आरोप है कि परिचालक ने यात्रा के दौरान उसके साथ अश्लील हरकतें कीं, जिसके बाद वह पीछे की सीट पर चली गई। महिला का कहना है कि इसके बाद परिचालक ने उसे गालियां दीं और अब लगातार फोन कर धमकी दे रहा है कि उसकी बात न मानने पर अंजाम भुगतना पड़ेगा। इस संबंध में पीड़िता के पुत्र ने कोतवाली अजीतमल में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने परिचालक अवनीश मिश्रा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
