March 12, 2026

*ट्रैक्टर की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल, मुकदमा दर्ज*

*अजीतमल,औरैया।* जुआ पुल पर पूजा चढ़ाने जा रही महिला को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दो बाइक सवार युवक भी जख्मी हुए। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कोठी कस्बा जाना (मुरादगंज) निवासी आदर्श सिंह की पत्नी संजना 5 नवंबर की सुबह करीब 9:45 बजे जुआ पुल की ओर पूजा व परसादी चढ़ाने जा रही थीं। जैसे ही वह ऊँचा गाँव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस ओवरब्रिज के नीचे ऑटो का इंतजार कर रही थीं, तभी जुआ गाँव की तरफ से आ रहा ट्रैक्टर संख्या यूपी 75 एएफ 2632 अनियंत्रित होकर आया और उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी ऊँचा पुलिस ने घायलों को अजीतमल सरकारी अस्पताल भेजा, जहाँ से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल औरैया रेफर किया गया। बाद में परिजन इलाज के लिए संजना को इटावा के निजी अस्पताल ले गए, जहाँ उनका पैर का ऑपरेशन किया गया। पीड़ित पति आदर्श सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। महिला का उपचार जारी है वहीं आरोपी चालक की तलाश में पुलिस जुटी है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *