March 13, 2026

*लाल किला घटना पर तहसील अजीतमल बार एसोसिएशन ने जताया आक्रोश,शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि*

*अजीतमल,औरैया।* देश की ऐतिहासिक धरोहर लाल किला के समीप हुए आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या की घटना से पूरे देश में शोक और आक्रोश का माहौल है। इसी क्रम में तहसील अजीतमल बार एसोसिएशन, अजीतमल ने बुधवार को तहसील परिसर में शोकसभा आयोजित कर मृत आत्माओं के प्रति संवेदना व्यक्त की।
शोकसभा की अध्यक्षता तहसील बार अध्यक्ष शेष नारायण सक्सेना ने की तथा अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर धमाके में मारे गए निर्दोष नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के जघन्य आतंकी कृत्य न केवल निर्दोष मानव जीवन पर हमला हैं, बल्कि यह देश की एकता और अखंडता को भी चुनौती देते हैं। अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार से इस हमले के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा दुस्साहस न कर सके।इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सचिव सहित सभी अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि पूरे देश को एकजुट होकर इस चुनौती का सामना करना होगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *