*औरैया।* बुधवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे बाइक सवार युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही घायल के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से दुर्घटना की जानकारी दी गई। अस्पताल से चिकित्सक ने घायल युवक को हायर सेंटर चिचोंली/मिनी पीजीआई सैफई इटावा रेफर कर दिया। . जनपद इटावा थाना कस्बा भरथना मोहल्ला यादव नगर निवासी विपिन यादव 32 वर्ष पुत्र शिवराम यादव आज बुधवार की दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे बाइक से औरैया आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड ग्राम चिरूहूली के समीप पहुंची उसी समय अज्ञात वाहन ने कट मार दिया। जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क पर फिसल कर पलट गई। बाइक पलटने से उपरोक्त बाइक चालक युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होने पर पास-पड़ोस के लोग दौड़ पड़े और घायल युवक को उठाया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से युवक को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पताल से ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर चिचौंली/मिनी पीजीआई सैफई इटावा रेंफर कर दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी।