*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समरथपुर निवासी एक युवती ने बुधवार की दोपहर अपने घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में विषय पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसे तुरंत निजी साधन से जिला अस्पताल ले आए और भर्ती करवाया। अस्पताल से चिकित्सक ने युवती को हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समरथपुर निवासी युवती देवा 18 वर्ष पुत्री रामबाबू की बुधवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे अपने घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में हेयर डाई का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजन उसे आनन-फानन निजी साधन से जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आए और भर्ती करवाया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने युवती को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर चिचौंली रेफर कर दिया। युवती की हालत समान स्थिर बनी हुई थी।