March 12, 2026

*अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही चार डंपरों से 1.76 लाख रुपये का जुर्माना*

*बेला,औरैया।* जिले में अवैध खनन और उसके परिवहन पर लगाम कसने के लिए पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार डंपरों से कुल 1,76,750 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत की गई।पुलिस अधीक्षक औरैया के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी बिधूना के नेतृत्व में, खनन एवं खनिज अधिकारी वशिष्ट यादव तथा थानाध्यक्ष थाना बेला गंगादास गौतम की अगुवाई में गठित टीम ने अवैध खनन में लिप्त डंपरों के विरुद्ध सघन जांच की।जांच के दौरान आरोपित चार डंपरों में क्रमशःडंपर नंबर यूपी 93 डीटी 5025 पर 51,200 रुपये डंपर नंबर यूपी 93 सीटी 4128 पर 46,000 रुपयेडंपर नंबर यूपी 74 एटी 3216 पर 30,400 रुपयेडंपर नंबर आरजे 11 जीसी 7912 पर 49,150 रुपये का जुर्माना लगाया गया।टीम में थाना बेला के उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक बृजभूषण तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी तथा खनिज विभाग के अधिकारी शामिल रहे। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन में लिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *