March 12, 2026

*एक्सिस स्कूल के बच्चों ने निकाली यातायात जागरूकता रैली*

फफूंद, औरैया
बुधवार को कस्बे के विद्यालय एक्सिस पब्लिक स्कूल में यातायात माह नवंबर के अंतर्गत यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आर.आई. यातायात श्री संतोष पटेल जी ,विशिष्ठ अतिथि टी. एस.आई. देवेंद्र कुमार जी एवं फफूंद थानाध्यक्ष श्री जय प्रकाश पाल जी आदि उपस्थित रहे।
विद्यालय निदेशक श्री दीपक जी, प्रधानाचार्य गुरमीत सिंह, व मुख्य अतिथि के द्वारा संयुक्त रूप से सरस्वती पूजन किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय निदेशक श्री दीपक दीक्षित जी के द्वारा माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्यातिथि का सम्मान किया गया।इस अवसर पर बच्चों द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,इसके साथ साथ बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों को दर्शाते हुए जनजागरूक संदेश दिए।नुक्कड़ नाटक में भाग लेने वाले बच्चों को मुख्यातिथि जी के द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।इसके पश्चात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें मार्ग में बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट के लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया तथा भविष्य में नियमों का पालन करने को कहा गया।रैली का आयोजन कस्बे के प्रमुख मार्ग से ख्यालीदास से नुमाइश मैदान के रास्ते अछल्दा चौराहे पर समापन किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री गुरमीत सिंह सोढ़ी जी, व्यवस्था प्रमुख अंकित अवस्थी जी, एक्टिविटी इंचार्ज हर्षा जी इवेंट इंचार्ज माही जी,पी.टी.आई अनुज जी, आशीष जी, नीरज जी आदि उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *