March 12, 2026

*विद्युत करंट लगने से युवक की मौत मचा कोहराम*

*-कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर में बाल्टी में पानी गर्म करते समय घटी घटना*


*औरैया।* सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर में आज शुक्रवार की सुबह एक युवक अपने घर पर बाल्टी में पानी गर्म कर रहा था। उसी समय वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह फर्श पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर परिजन दौड़ पड़े और उसे आनन-फानन जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आई और भर्ती कराया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने युवक को जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र से कस्बा खानपुर निवासी लाडले उर्फ राहिद 23 वर्ष पुत्र मुन्ना खां शुक्रवार की सुबह लगभग 8:30 अपने घर पर नहाने के लिए बाल्टी में पानी गर्म कर रहा था। वह पानी गर्म करने के लिए वाटर हीटर का प्लग विद्युत बोर्ड में लग रहा था, उसी समय वह अचानक बिजली की चपेट में आ गया। जिससे वह फर्श पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह नजारा देखकर परिजन दौड़ पड़े और उसे उठाया। इसके बाद तुरंत निजी साधन से जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आए और भर्ती कराया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने विद्युत करंट की चपेट में आए युवक को जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। परिवार वालों ने उपरोक्त मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *