March 12, 2026

*तेज रफ्तार पिकअप पलटी, एक की मौत चार घायल*

*बेला,औरैया।* बेला थाना क्षेत्र के बिधूना मार्ग पर मनुआ पुरवा मोड के पास शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मिजाजी लाल पुत्र छोटे लाल, हसेरन थाना इंदरगढ़, सुभाष पुत्र छोटे, निवासी सौरिख, विनोद पुत्र केदार और राजेश पुत्र छोटे लाल और चालक प्रमोद थे, जो सौरिख से सूअर ले कर हरदोई मंडी ले जा रहे थे।घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद बेला पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेज दिया। वही राजेश को बिधूना सीएचसी भेज दिया जहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया पिकअप द्वारा हरदोई जा रहे थे जो दुर्घटनाग्रस्त हो गई है घायलों को उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है जिसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए औरैया भेज दिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *