March 12, 2026

*बाल दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यालय में किया गया बाल मेले का आयोजन*

फफूंद। औरैया
कस्बा फफूंद स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में किया गया बाल मेले का आयोजन। जिसमें सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। मेले को लेकर सभी बच्चों में उत्साह भी दिखाई दिया। मेले का उद्घाटन विद्यालय में मुख्यातिथि के रुप में पधारे विद्यालय प्रबंधक श्री प्रमोद दीक्षित जी के द्वारा फीता काटकर किया गया उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि चाचा नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे जिससे उनकी याद में उनके जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस मनाया जाता है । इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय के निदेशक श्री दीपक दीक्षित जी ने बच्चों को संबोधित किया और बताया कि बच्चे देश का भविष्य हैं इसलिए बच्चों को शिक्षा के साथ साथ हुनर की भी आवश्यकता है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री गुरमीत सिंह सोढ़ी जी ,अकेडमिक इंचार्ज अंकित जी, एक्टिविटी इंचार्ज हर्षा जी, पी.टी .आई.अनुज जी, इवेंट इंचार्ज शोएब जी, आदि उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *