March 12, 2026

*बाइक से गिरकर महिला गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती,रेफर*

*- सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड ग्राम दयालपुर के सामने हुई दुर्घटना*
*औरैया।* सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड ग्राम दयालपुर के सामने शुक्रवार की दोपहर एक महिला अपने पति के साथ बाइक से इटावा की ओर जा रही थी। उसी समय सड़क पर पत्थर पड़ा होने के कारण उसे बचाने को लेकर बाइक बहक गई। जिससे महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में उसे निजी साधन से स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरसेंन निवासी मुन्नी देवी 55 वर्ष पत्नी राजेंद्र कुमार शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे अपने पति राजेंद्र के साथ बाइक से इटावा की ओर जा रही थी, जैसे ही बाइक कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड ग्राम दयालपुर के सामने पहुंची उसी समय सड़क पर पत्थर पड़ा होने के कारण बाइक बहक गई। जिससे महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में महिला को निजी साधन से स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर महिला का पुत्र अस्पताल पहुंच गया था‌। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर चिचौंली रेफर कर दिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *