*जे पी स्कूल में हुआ भव्य साइंस एवं फूड फेयर का आयोजन*
*चिल्ड्रेन डे पर बच्चों ने लगाए आकर्षक फूड स्टॉल*
*विज्ञान मेले में दिखी इंडिया शाइनिंग की झलक*
*औरैया।* नेविल गंज स्थित श्री जे पी इण्टरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को चिल्ड्रेन डे पर एक भव्य विज्ञान एवं बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में जहां एक ओर बच्चों ने विभिन्न प्रकार के फूड आइटम्स से सजे आकर्षक स्टाल लगाए। वहीं दूसरी ओर साइंस और टैक्नोलॉजी को दिखाते विभिन्न मौडल सजाए गए। खरीदारी के लिए स्कूल के बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। किसी ने पिज्जा हट सजाई तो किसी ने आइसक्रीम कार्नर सजाया। किसी ने मोमोज का स्टॉल लगाया तो किसी ने पानी पूरी का स्टॉल। विज्ञान प्रदर्शनी में चंद्रयान-३ के मौडल को बहुत सराहा गया।
मेले का उद्घाटन जे पी ग्रुप औफ स्कूल के प्रबंधक अमित अग्रवाल ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर डायरेक्टर ओम नरायन चतुर्वेदी और प्रधानाचार्य शिवा पाण्डे ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बच्चों के प्रति प्यार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विज्ञान प्रदर्शनी में निर्णायक की भूमिका सूधीन्ध्र सर और कुणाल सर ने अदा की जिसमें उन्होंने ने आर्यन पोरवाल के ग्रुप वाले रडार सिस्टम को प्रथम एवं लक्ष्य ग्रुप के रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को द्वितीय और आर्यन मिश्रा ग्रुप के डे एण्ड नाइट वाले मौडल को त्रितीय विजेता घोषित किया। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा धनंजय श्रीवास्तव, जितेन्द्र सिंह, विवेक शुक्ला, श्याम त्रिपाठी, आशीष राजपूत, अनुराग तिवारी, प्रियंका पुरवार, सोनम चतुर्वेदी, सुप्रिया तिवारी, शालिनी दुबे, पल्लवी सिंह, अर्चना गुप्ता, शिवानी यादव, श्रेया चौहान, रिचा शुक्ला, ज्योति तिवारी, गुंजन पोरवाल , शुभम शर्मा, आर एल पाल, आर्यन वर्मा, अंबरीष अवस्थी, अंबुज अवस्थी, कुशल गुर्जर, सत्यम चतुर्वेदी, शिवम् दीक्षित, आशुतोष, अंकित श्रीवास्तव, विवेक कुमार, विनीता चंद्रा, अदीबा नाज़, राधारानी दीक्षित, लक्षमी सिंह, प्रियंका त्रिपाठी, अश़्वनी, शाक्षी पाल, तोशीष राजपूत, सुरुचि, उर्मिला आदि शिक्षक-शिक्षिकाऐं उपस्थिति रहें।
