March 13, 2026

*कच्ची दीवार गिरने से महिला व उसकी पुत्री गंभीर दो बच्चें मामूली घायल*

*- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कादलपुर में महिला द्वारा खाना बनाते समय घटी घटना*

*औरैया।* सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कादलपुर में शुक्रवार की सुबह एक महिला अपने घर के अंदर दीवार के समीप खाना बना रही थी। उसी समय कच्ची ईंटों की गारा से जुड़ी दीवार भर-भराकर गिर पड़ी। दीवार गिरने से महिला व उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दो अन्य बच्चें मामूली रूप से घायल हुए हैं। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पताल से चिकित्सक ने गंभीर हालत को देखते हुए महिला एवं बालिका को हायर सेंटर रेफर कर दिया। . कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कादलपुर निवासी महिला पुष्पा देवी 30 वर्ष पत्नी आशीष कुमार शुक्रवार की सुबह लगभग 9:30 बजे अपने घर पर खाना बना रही थी एवं उसकी 10 वर्षीय पुत्री पलक पास में ही खेल रही थी। उसी समय अचानक कच्ची ईंटों की बनी गारा से जुड़ी दीवार अचानक भर-भराकर गिर पड़ी। दीवार गिरने से उपरोक्त महिला एवं उसकी बच्ची दीवार के मालवा में दबाकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि परिवार के ही अन्य दो बच्चों को मामूली चोटे आई हैं। दुर्घटना के गंभीर घायल महिला एवं बालिका को पारिवारीजनों ने निजी साधन से जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आए और भर्ती कराया। जबकि मामूली रूप से घायल अन्य दो बच्चों का उपचार किया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उपरोक्त दोनों गंभीर घायल महिला व बालिका को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर चिचौंली रेफर कर दिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *