March 13, 2026

*फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र मामले में सभासद ने की निष्पक्ष जांच की मांग*

*अजीतमल,औरैया।* नगर पंचायत द्वारा जारी कथित फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र प्रकरण में वार्ड नं.-04 शिवाजी नगर के सभासद ने अधिशासी अधिकारी एवं अध्यक्ष को प्रार्थना-पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। सभासद ने आरोप लगाया कि जांच में अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है और तत्कालीन लिपिक अब भी महत्वपूर्ण अभिलेख अपने पास रखे हुए हैं, जिससे छेड़छाड़ की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने लिपिक को जांच पूर्ण होने तक कार्यमुक्त करने, सभी दस्तावेजों को सील कर सुरक्षित रखने तथा जांच अधिकारी को मूल अभिलेखों को अपने नियंत्रण में लेने के निर्देश जारी करने की मांग की। सभासद ने पारदर्शी व समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने की अपील की है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *