March 12, 2026

*थ्रेसर पलटने से छात्र की दर्दनाक मौत मचा करुण-क्रंदन*

*औरैया 20 नवम्बर।* तहसील के थाना बेला क्षेत्र के हरदू (कुंअरपुर) गांव में बुधवार देर शाम धान की मड़ाई के दौरान हुए एक हादसे में 15 वर्षीय छात्र विकास पुत्र प्रकाश की मौत हो गई। विकास कक्षा नौ का छात्र था। वह बुधवार सुबह मजदूरी के लिए गांव के खेतों में धान की मड़ाई का काम करने गया था। देर शाम काम करते समय अचानक थ्रेसर पलट गया। जिसकी चपेट में आने से विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद, ट्रैक्टर मालिक और विकास की मां सुधा देवी घायल छात्र को लेकर तत्काल मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुँचे। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक विकास अपने दो भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटा था। उसकी बहनों के नाम आरती, लक्ष्मी, सरस्वती और पूजा हैं, जिनमें से तीन का विवाह हो चुका है। इस घटना से परिवार में गहरा दुःख है और गाँव में मातम पसरा हुआ है। जबकि परिजनों में करुण-क्रंदन मचा हुआ था।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *