March 12, 2026

*गांव से दूर नीम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव मचा कोहराम*

*औरैया 20 नवम्बर।* सदर कोतवाली के बाले का पुर्वा में एक युवक का शव गांव से डेढ़ किलोमीटर नीम के पेड़ पर लटका मिला। युवक 5 दिन पहले नोएडा से अपने घर आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना दिबियापुर थाना क्षेत्र के औतो गांव का है।
मृतक की पहचान औतो गांव निवासी 26 वर्षीय अमन शर्मा पुत्र रामप्रकाश के रूप में हुई है। अमन नोएडा में वेल्डिंग का काम करता था। वह बुधवार रात घर से निकला था और रात भर वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने बाले का पूर्वा गांव में एक नीम के पेड़ पर अमन का शव लटका देखा। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। कुछ ग्रामीणों के अनुसार, युवक शराब पीने का आदी था और मानसिक रूप से परेशान रहता था। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *